News Room Post

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बच्चों का दुरुपयोग करने पर NCPCR ने उठाया सख्त कदम

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लगातार मुश्किलों में घिर हुए है। बीते दिनों कांग्रेस के सहयोगी दलों ने उनकी इस पदयात्रा को लेकर सवाल उठाए थे। केरल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पदयात्रा के 18 दिनों का पड़ाव राज्य की सत्ता पर काबिज लेफ्ट सरकार को रास नहीं आया था। लेफ्ट ने राहुल के भारत की जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केरल में 18 दिन और यूपी में 2 दिन क्यों। इसी बीच अब राहुल गांधी पर सियासी एजेंडे के तहत बच्चों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। राहुल गांधी पर पदयात्रा में बच्चों के इस्तेमाल करने को लेकर अब मुश्किलों में फंस गए है। दरअसल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की फोटो सामने आई थी। जिसमें राहुल गांधी इन बच्चों के साथ यात्रा की अगुवाई करते हुए नजर आए है। अब इन तस्वीरों का संज्ञान लेते हुए बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है और साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

NCPCR ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में बताया कि, राजनीतिक मंशा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव के लिहाज से ये बिल्कुल गलत है और नियमों का उल्लघंन है। NCPCR के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि राजनीतिक एक्टिविटी में बच्चों का इस्तेमाल करके उनके समय को बर्बाद करना उनके विकास की प्रक्रिया को बाधित करना ये सब चीजें गलत है। इसीलिए हमने चुनाव आयोग से मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। हजारों किलोमीटर इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी लोगों के दिल और दिमाग में जगह बनाने में जुटी हुई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी की यात्रा विवादों में घिर गई है। विवाद उस वक्त हुआ जब कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत बच्चों को शामिल किया गया।

आरोप है कि कांग्रेस के ही एक विंग ने जवाहर बाल मंच के जरिए जोड़ा गया। नियम के मुताबिक कांग्रेस जैसी राजनीति पार्टी विंग होने की वजह से जवाहर बाल मंच भी एक राजनीतिक संगठन कहलाएगा। मसलन ऐसे किसी भी राजनीतिक संगठन के सदस्यों की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। मगर राहुल गांधी पर यात्रा में 7 साल से लेकर 18 साल की उम्र के बच्चों शामिल करने का आरोप है।

Exit mobile version