News Room Post

Rahul Gandhi Home: सरकारी बंगला खाली करने के बाद ये होगा राहुल गांधी का नया पता!, इस महिला नेता ने अपना 4 मंजिला घर कांग्रेस नेता के नाम

Rahul Gandhi Home: कांग्रेस सेवादल ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गुप्ता ने मंगोलपुरी इलाके में अपना घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है, उन्हें यह घर इंदिरा गांधी जी के समय मिला था। राजकुमारी जी बोलीं कि मोदी जी, राहुल जी को घर से निकाल सकते हैं, लेकिन लोगों के दिल से नहीं।

RAHUL GANDHI 45

नई दिल्ली। मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें सरकारी बंगला खाली का नोटिस भी थमाया था। जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को इस माह 22 अप्रैल तक 12, तुगलक लेन स्थित सरकारी घर खाली करने को बोला गया है। वहीं राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद से कांग्रेस समेत विपक्ष दलों में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे है। वहीं सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी सरकारी आवास से बेघर होने वाले है। लेकिन इसी बीच एक महिला ने कांग्रेस नेता पर दिल पसीज गया। इतना ही नहीं महिला ने अपना चार मंजिला घर राहुल गांधी के नाम कर दिया। महिला का राजकुमारी गुप्ता बताया जा रहा है। जिनका घर मंगोलपुरी इलाके में है।

कांग्रेस सेवादल ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गुप्ता ने मंगोलपुरी इलाके में अपना घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है, उन्हें यह घर इंदिरा गांधी जी के समय मिला था। राजकुमारी जी बोलीं कि मोदी जी, राहुल जी को घर से निकाल सकते हैं, लेकिन लोगों के दिल से नहीं।

बता दें कि इससे पहले तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद रेवंत रेड्डी ने भी राहुल गांधी को अपना घर देने की पेशकश की थी। रेवंत रेड्डी ने लिखा था कि राहुल भइया, मेरा घर…आपका घर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राहुल गांधी को अपने घर में रहने का ऑफर दिया था।

ज्ञात हो कि मोदी सरनेम केस में 2 साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक की चुनावी रैली के दौरान मोदी उपनाम पर विवादित कमेंट किया था। जिसके बाद सूरत कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी हालांकि उन्हें तुंरत जमानत भी दे दी थी। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उनकी सांसदी चले गई थी। इसके बाद लोकसभा हाउसिंग सोसाइटी ने उन्हें घर खाली करने का नोटिस था।

Exit mobile version