News Room Post

Lok Sabha Election: ‘अमेठी हो या सुल्तानपुर..’ प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने पर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान

Lok Sabha Election: रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर जहां भी पार्टी को उचित लगेगा। मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें। पार्टी जो भी चाहेगी उसके मुताबिक कदम ले।''

priyanka gandhi and robert vadra

नई दिल्ली। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। चुनाव होने में अब काफी कम समय शेष रह गया है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा से लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है। वहीं अक्सर हर चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें आती रहती है। इतना ही नहीं कई बार कांग्रेस के कई नेता प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतरने की मांग करते है। लेकिन वो चुनाव तो नहीं लड़ती है मगर पार्टी के प्रचार प्रसार जरूर करती है। इसी बीच अब अटकलें लगाई जा रही है कि प्रियंका गांधी 2024 का चुनाव लड़ सकती है। इसके संकेत खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिए है।

रॉबर्ट वाड्रा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ”केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जो भी मेरे खिलाफ गलत बोला। तो मुझे कहा कि अमेठी से उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। मैं राजनीति में कभी भी इस तरह से नहीं आऊंगा। किसी ने कुछ गलत बोला है तो उनको मैं हारना चाहता हूं। किसी राज्य से। मैं वो सब नहीं देखता हूं। मैं देखता हूं कुछ बदलाव ला सकता हूं देश के लिए और अपने क्षेत्र के लिए उस समय चुनाव मैदान में उतरूंगा।रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर जहां भी पार्टी को उचित लगेगा। मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें। पार्टी जो भी चाहेगी उसके मुताबिक कदम ले।”

वहीं I.N.D.I.A गठबंधन पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ”मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत कुछ अनुभव किया है। लोगों को कठिन समय में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह जानते हैं कि जमीन पर क्या आवश्यक है। जब मैं भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ चला, मैंने लोगों के बीच प्यार देखा। लोगों को उम्मीद है कि यह राहुल हैं (प्रमुख चेहरे के रूप में) लेकिन यह एक गठबंधन है। जो भी सर्वसम्मति से चुना जाएगा, वह नेता होगा। लेकिन आप देख सकते हैं कि संसद में कौन सबसे अधिक बोलता है, कौन मुद्दे अधिक उठाता है, कौन लोगों के मुद्दे सामने लाता है। उसके मुताबिक आपको पद मिलेगा।”

Exit mobile version