News Room Post

Anurag Thakur on Rahul Gandhi Remarks: अनुराग ठाकुर ने बताया ‘राहुल’ के नाम का मतलब, कांग्रेस सांसद पर किया जोरदार प्रहार

Anurag and Rahul Gandhi

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने लंदन में देश विरोधी बयान को लेकर भाजपा के निशाने पर है। लंदन के लौटने के बाद से भाजपा राहुल गांधी से लगातार माफी मांगने की मांग कर रही है। इतना ही नहीं विदेश धरती से भारत पर निशाना साधने को लेकर संसद के दोनों सदनों मेें भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का माफी मांगने से इंकार कर दिया है। वहीं गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू भी हुए। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी एक बड़ी गलती कर बैठे। जिसके बाद वो फिर से सुर्खियों में आ गए है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं’। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोला है। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी के नाम का मतलब भी बताया।

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,”सही मायने में कहे कि unfortunate है कि वो सांसद है। क्योंकि वो जिस सदन का हिस्सा है। उसी के बारे में बदनाम और झूठ फैलाने का काम वो विदेशी धरती पर करते है। सदन में होंगे तो शायद कुछ कर पाएंगे। उनको शायद नहीं मालूम कि संसद हाउस रूम प्रोसीजर से चलता है। राहुल गांधी को बुक रूल देने के लिए मैं लाया था। एक के बाद एक झूठ बोलना राहुल गांधी की आदत बन गई है। सदन में आए माफी मांगे।”

उन्होंने आगे राहुल गांधी के नाम का मतलब बताया। Rahul stands for.. R से (Regretful), A से Awful, H से Hateful, U से Ungrateful, L से Liar है। आप झूठ बोले बाहर और यहां आकर दिखाए कि संसद से बड़े है।  क्या एक परिवार, सदन और देश से बड़ा है? उन्हें बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी की फिसली जुबान, बोले- दुर्भाग्य से मैं सांसद

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने के बाद मीडिया को संबोधित किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता की जुबान फिसल गई थी। जिसके बाद उनके बगल में बैठे कांग्रेस नेता जयराम रमेश उनको समझते है कि ऐसा मतलब बोलो वरना सत्ताधारी दल मजाक उड़ा सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Exit mobile version