News Room Post

‘Delhi Chalo’ Protest: किसानों के समर्थन में उतरते हुए केजरीवाल ने किया ये ट्वीट, जनता ने लगा दी जमकर क्लास

Farmer Protest

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के हजारों किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच करना शुरू कर दिया है। हालांकि किसानों को प्रदर्शन की इजाजत ना मिलने से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच किसानों को प्रदर्शन से रोके जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आपत्ति दर्ज कराई है। अरविंद केजरीवाल ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि उन पर जुर्म बिल्कुल गलत है। हालांकि इस ट्वीट को लेकर सीएम केजरीवाल सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए।

 

केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। यूजर्स ने केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनकी जमकर क्लास लगा डाली। एक यूजर ने लिखा, किसानों को लेकर इतना ही अगर दुखी है, तो दिल्ली से लगी हुई बॉर्डर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते पहुंचकर किसानों का स्वागत करें और दिल्ली पुलिस का विरोध करे।

 

 

Exit mobile version