News Room Post

अमित शाह का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, कहा- जहर जैसा पानी दे रहे हैं, फिर भी जलनिगम में 800 करोड़ का घाटा

amit shah on kejriwal

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर संगीन आरोप लगाए हैं। अमित शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल अखबार में ऐड देकर काम करते हैं, हम जमीन पर काम करते हैं।उन्होंने दिल्ली की जनता को साईकल वाक नाम के एक बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये काम जब जमीन पर उतरेगी तो दिल्ली के प्रदूषण में 20 परसेंट की कटौती सिर्फ यही एक प्रोजेक्ट करेगा। इस पर 50 लाख से ज्यादा लोग जब साईकल पर जाएंगे तो यही फैशन हो जाएगा।

अमित शाह ने बताया कि पूरे 200किलोमीटर के एरिया में इसे लागू किया जाएगा। 11लाख लोग अभी दिल्ली में साईकल का इस्तेमाल करते हैं। अमित शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार जहर जैसा पानी लोगो को दे रही है। जल निगम इनके पास है, जो 150 करोड़ के फायदा में थी, इन्होंने उसे 800 करोड़ के घाटे में ला दिया।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार राजनीतिक स्वार्थ के कारण आयुष्मान योजना गरीब तक नही पहुचने दे रही है। इस चुनाव में जनता आपसे इसका जवाब मांगेगी। अमित शाह ने यह भी कहा कि Wifi ढूंढते ढूंढते नौजवानों के मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाती है wifi नही मिलता।

Exit mobile version