News Room Post

Rajasthan: ‘प्रियंका जी जयपुर आइए, रेल टिकट भेज रहा हूं’, कांग्रेस MLA के बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, BJP ने दिया प्रियंका को जयपुर आने का न्योता

Rajasthan : प्रियंका गांधी के बारे में हुए इस खुलासे के बारे में समझने से पहले आपको पहले चलना होगा हमारे साथ यूपी में। जहां कुछ दिनों पहले ही चुनाव मुकम्मल हुए हैं। बीजेजी फिर से विजयी पताका फहरा चुकी है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की दुर्गति ने फिर इतिहास रच दिया है। उधर समाजवादी पार्टी के सारे अरमानों पर फिर से पानी फिर गया है।

congress leader

नई दिल्ली। तो रविवार के दिन आप क्या कर रहे होंगे। संभवत: आप कहीं अपने परिजनों के संग बाहर घूमने गए होंगे या नहीं, तो घर बैठकर मोबाइल या टीवी पर कुछ देख रहे होंगे या नहीं तो किताबों के तबल के सैलाब में सराबोर होकर कुछ पढ़ रहे होंगे, लेकिन अगर आप किसी बहाने हमारी वेबसाइट ‘न्यूज रूम पोस्ट.कॉम’ पर दाखिल हो चुके हैं, तो यहां से एक्जिट होने के लिए आतुर मत होइए, क्योंकि हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में प्रियंका गांधी का दोहरा रवैया बताने जा रहे हैं। जी हां…बिल्कुल…ठीक पढ़ा  आपने…प्रियंका का दोहरा रवैया…दरअसल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के उस सच का खुलासा हो गया है, जिससे आप अब तक अनजान और अनिभिज्ञ थे। प्रियंका गांधी के संदर्भ में हुए इस खुलासे ने इस बात का भंडाफोड़ कर दिया है कि कांग्रेस नेता झूठ का कारोबार करतीं हैं। और जब  किसी सूबे में चुनावी नगाड़ा बजता है, तो उनका यह कारोबार और फलीभूत होने लगता है। अब आप इतना सब कुछ पढ़ने के बाद यही सोच रहे हैं ना कि भइया ऐसा क्या हो गया कि आप कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बारे में ऐसी वैसी भड़ास निकाले जा रहे हैं। आखिर माजरा क्या है। जरा कुछ खुलकर बताएंगे। तो माजरा तो हम आपको सब कुछ खुलकर ही बताएंगे लेकिन उससे पहले  आप यह जान लीजिए कि हम प्रियंका गांधी के बारे में कोई भड़ास नहीं निकाल रहे हैं, बल्कि आपको उनके बारे में उस सच से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनसे आप अभी तक अनिभिज्ञ हैं।

आखिर क्या है प्रियंका का सच

तो प्रियंका गांधी के बारे में हुए इस खुलासे को समझने से पहले आपको हमारे साथ चलना होगा यूपी। जहां कुछ दिनों पहले ही चुनाव मुकम्मल हुए हैं। बीजेजी फिर से विजयी पताका फहरा चुकी है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की दुर्गति ने फिर इतिहास रच दिया है। उधर समाजवादी पार्टी के सारे अरमानों पर फिर से पानी फिर गया है। लेकिन आपको चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का वो नारा तो याद ही होगा, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’,  यह कहने में कोई दोमत नहीं है कि उन्होंने उक्त नारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने हेतु दिया था। यही नहीं, उन्होंने विधानसभा चुनाव में अधिकांश महिलाओं को टिकट दिया था। उन्होंने सोचा था कि ऐसा करके वे प्रदेश में अपनी सरकार बना पाने में सफल रहेंगी, लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया, लेकिन अब प्रियंका गांधी अपने इसी नारे को लेकर चौतरफा विवादों में घिर गई हैं। लोग अब उनके इस नारे की सार्थकता को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। उन्हें सवालिया कठघरे में खडा किया जा रहा है। चलिए पहले हम आपको उस माजरे से रूबरू कराए चलते हैं, जिसे लेकर उन्हें ‘मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं’ के नारे को लेकर उन पर निशाना साधा जा रहा है।

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। बता दें कि अलवर राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। यही नहीं, विधायक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िता का नग्न अवस्था में वीडिया भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। उधर, पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद अभियुक्त के खिलाफ जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है, लेकिन विडंबना देखिए कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के किसी भी मंत्री की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। उधर, महिलाओं के सशक्तीकरण की तकरीरें पेश करने वालीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जो कि उनके दोहरे मापदंड का खुलासा करती हुई नजर आ रही है।

प्रियंका गांधी के इसी दोहरे मापदंड पर निशाना साधते हुए बीजेपी के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल ने प्रियंका को निशाने पर लिया है ।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि,  राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग से बलात्कार किया है। नाबालिग लड़की आपके विधायक के बाहुबल के आगे लड़ नहीं पा रही !प्रियंका गांधी  जी, आपके लिए रेल की टिकट भेज रहा हूँ । तुरंत जयपुर आइए । क्योंकि राजस्थान में भी “लड़कियाँ हैं, लड़ नहीं पा रही हैं” ! यही नहीं, पूर्व विधायक ने बकायदा प्रियंका गांधी को जयपुर लाने के लिए टिकट भी बुक किया है। जिसका स्कीनशॉट उन्होंने खुद  ट्वीटर पर साझा किया है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि अभी तक प्रियंका गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि प्रियंका की तरफ से इस पूरे मामले पर क्या कुछ प्रतिक्रिया सामने आती है।

Exit mobile version