News Room Post

Survey Report: अभी लोकसभा चुनाव हुए तो क्या BJP को होगा नुकसान? क्या कांग्रेस दे पायेगी टक्कर?; इस सर्वे से हो गया साफ

rahul gandhi and pm modi

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 136 में जीत हासिल की। वहीं कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जोरदार झटका लगा। सत्ताधारी भाजपा को महज 65 सीटें ही मिल पाई थी। इसके अलावा जेडीएस 19 सीट जीती। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए झटके से कम नहीं था। कर्नाटक के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज उतरे। लेकिन भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। कर्नाटक चुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कर्नाटक चुनाव ने भाजपा की टेंशन जरूर खड़ी की होगी।  उधर कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद विपक्षी खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दिल्ली से लेकर बिहार, बंगाल तक सभी नेताओं ने इन नतीजों पर खुशी जताई। इतना ही नहीं 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चेबंदी भी शुरू कर दी।

विपक्ष को लगाने लगा है कि कर्नाटक में भाजपा के हार के साथ ही 2024 लोकसभा में सत्ता की वापसी की राह मुश्किल है। इसके अलावा विपक्ष की ओर से ये भी नरैटिव फैलाया जा रहा है कि 2024 में भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। हालांकि नतीजों से पहले कर्नाटक चुनाव को लेकर अधिकांश चैनलों के एग्जिट पोल सही साबित हुए। विपक्षी खेमा इसको लेकर भाजपा के सत्ता में वापसी की राह मुश्किल बता रहा है।  लेकिन उनका ये दांवा कितना सही साबित होगा। ये फिलहाल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद ही पता चला पाएगा। कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है?

लेकिन अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं। तो क्या भाजपा फिर से सत्ता में काबिज होगी या फिर कांग्रेस को जनता मौका देगी। दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है। Janmat polls ने अपने इस सर्वे में बताया है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो मोदी सरकार फिर से बनती दिखाई दे रही है। जबकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में सत्ता की राह देख रही कांग्रेस का सपना टूटते नजर आ रहा है। इस सर्वे के मुताबिक, भाजपा 290-293 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 62-64 सीटें ही प्राप्त कर पाएगी। यानि की कर्नाटक चुनाव का ज्यादा असर लोकसभा चुनाव में नहीं दिख रहा है।

इस सर्वे में अभी लोकसभा चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिल रहा है। जनता फिर से मोदी सरकार को सत्ता की चाबी सौंपने जा रही है। इसके अलावा सर्वे में अलग-अलग राज्यों की लोकसभा सीटों भाजपा को कितनी सीटें मिल रही है इस पर भी गौर किया गया है। सबसे पहले बात करते है राजस्थान की। यहां अशोक गहलोत और सचिन पायलट की आपसी कलह का फायदा भाजपा को मिलता दिखाई दे रहा है। इस ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा 24-25 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। भाजपा यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर सकती है। इसके अलावा बिहार में भाजपा को 19-21 लोकसभा सीटें जीत सकती है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को ज्यादा नुकसान होते नहीं दिखाई दे रहा है। यहां भाजपा को 15-17 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा में पार्टी को 8-9 और तेलंगाना में 4-5 सीट भाजपा जीत सकती है। हालांकि कर्नाटक में भाजपा को नुकसान होता नजर आ रहा है। भाजपा को कर्नाटक में 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार भाजपा को 15-17 सीटें मिलने का अनुमान है।

बता दें कि 2013 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। लेकिन साल 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था मोदी लहर के सामने कांग्रेस महज 60 सीटों पर ही सिमटकर रह गई थी। जबकि भाजपा को 282 सीटें हासिल हुई थी। इसके बाद 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि बाद में कांग्रेस और जेडीएस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए और फिर भाजपा ने सरकार बनाई। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ठीक 2013 के बाद कांग्रेस 2014 लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार गई थी वहीं 2018 कर्नाटक चुनाव के बाद 2019 लोकसभा में कांग्रेस 52 सीटों पर ढेर हो गई थी। सर्वे के मुताबिक इस बार भी वैसा ही होने जा रहा है।

Exit mobile version