News Room Post

रॉबर्ट वाड्रा का एक ऐसा वीडियो हो रहा है वायरल जिसको लेकर भाजपा नेता ने लगाई कांग्रेस की क्लास

Robert Vadra Congress

नई दिल्ली। देशभर में कांग्रेसी नेता मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में इस विरोध प्रदर्शन की आंच सबसे ज्यादा है। पंजाब में तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैली भी की थी। हालांकि इस रैली को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े कर दिए थे। दरअसल इस रैली में राहुल गांधी जिस ट्रैक्टर पर बैठे थे उसमें उनके बैठने के लिए सोफा लगाया गया था। लोगों का कहना था कि, इस तरह से आरामदायक रैली के सहारे राहुल किसानों का दर्द कैसे समझेंगे? ये मामला शांत ही हुआ था कि अब रॉबर्ट वाड्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert vadra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस (Congress) को घेरा है।

आपको बता दें कि कर्नाटक बीजेपी (BJP) के नेता सुरेश नाखुआ (Suresh Nakhua) ने रॉबर्ट वाड्रा का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। इस वीडियो को लेकर उनका दावा है कि यह वीडियो तुर्की का है। उनके अनुसार रॉबर्ट वाड्रा वहां छुट्टियां मना रहे हैं। सुरेश नाखुआ ने अपने ट्वीट में कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

बता दें कि ये वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं

इस वीडियो को लेकर भाजपा नेता ने किसान आंदोलन से जोड़कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। दरअसल केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लाए गए तीन कृषि कानूनों का किसान बड़ी संख्‍या में विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस किसानों का समर्थन कर रही है। सुरेश नाखुआ ने भी रॉबर्ट वाड्रा का वायरल वीडियो शेयर करके किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधने की कोशिश की है।

बता दें कि कुछ दिन पहले किसान कानून को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि, उनकी पार्टी अपने रुख से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। राहुल गांधी ने अपनी खेती बचाओ यात्रा के समापन पर कहा था कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के बाद कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाएगा और इन्हें कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाएगा।

देखिए इस वीडियो पर लोगों ने कैसे कमेंट किए…

Exit mobile version