News Room Post

Rajasthan Budget: CM गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पुराने साल का बजट का हिस्सा, BJP का फूटा गुस्सा

Ashok Gehlot

नई दिल्ली। राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विधानसभा में आज बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुराने बजट का हिस्सा पढ़ दिया। जिसके बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल सीएम गहलोत वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर रहे थे। इसी दौरान वह विधानसभा में कुछ मिनट तक पुराने साल का बजट पढ़ने लगते है। इतना ही नहीं वो पुरानी कुछ योजनाओं को भी पढ़ देते है। सीएम अशोक गहलोत को इस बात की भनक तक नहीं लगती है। लेकिन इसके बाद राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी उन्हें बीच में रोकते है और उनके कान में बताते है और इससे अवगत करते है। कुछ देर तक के लिए विधानसभा में शांति छा जाती है। सीएम गहलोत सबसे माफी भी मांगते है। वहीं पिछले साल का बजट का हिस्सा पढ़ने को लेकर भाजपा ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। सोशल मीडिया ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बताते चले कि राजस्थान के इतिहास में पहली मर्तबा ऐसा हुआ है जब बजट भाषण के बीच में विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित करनी पड़ी हो। वहीं सीएम गहलोत द्वारा बजट का पुराना हिस्सा पढ़ने को लेकर भाजपा ने रोष प्रकट किया। भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा, इनका बजट केवल सूटिकेस में बंद रहता है। किसी को भी इसकी जानकारी नहीं होती है। वो लाइन सही या गलत पढ़ रहे है उनको कैसे पता चला। राजस्थान ये जानना चाह रहा है इनका बजट लीक नहीं है तो क्या है।

वहीं विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा पुराने बजट को पढ़ने पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने कहा, सीएम साहब पुराना बजट पढ़ते रहे। ये इतिहास में पहली बार ऐसी चीज हुई है। मैं भी जब सीएम रही तो दो-तीन बार चेक करके अपने हाथ में रखती थी। जो मुख्यमंत्री विधानसभा में पुराने बजट का हिस्सा पढ़ सकता है उनके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है। ”

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक!, गहलोत जी एक कॉपी तो अपने पास भी रखते, पुराना नहीं पढ़ना पड़ता।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गहलोत द्वारा पुराना बजट का अंश पढ़ने पर राजस्थान सरकार की क्लास लगाई है। उन्हें ट्वीट कर लिखा, पहले पेपर लीक अब बजट लीक ? भगवान भरोसे राजस्थान !

Exit mobile version