
नई दिल्ली। राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विधानसभा में आज बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुराने बजट का हिस्सा पढ़ दिया। जिसके बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल सीएम गहलोत वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर रहे थे। इसी दौरान वह विधानसभा में कुछ मिनट तक पुराने साल का बजट पढ़ने लगते है। इतना ही नहीं वो पुरानी कुछ योजनाओं को भी पढ़ देते है। सीएम अशोक गहलोत को इस बात की भनक तक नहीं लगती है। लेकिन इसके बाद राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी उन्हें बीच में रोकते है और उनके कान में बताते है और इससे अवगत करते है। कुछ देर तक के लिए विधानसभा में शांति छा जाती है। सीएम गहलोत सबसे माफी भी मांगते है। वहीं पिछले साल का बजट का हिस्सा पढ़ने को लेकर भाजपा ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। सोशल मीडिया ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने बजट भाषण में पिछले साल का बजट पढ़ा …विधानसभा में हंगामा हुआ pic.twitter.com/3jF72bH8Zv
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) February 10, 2023
बताते चले कि राजस्थान के इतिहास में पहली मर्तबा ऐसा हुआ है जब बजट भाषण के बीच में विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित करनी पड़ी हो। वहीं सीएम गहलोत द्वारा बजट का पुराना हिस्सा पढ़ने को लेकर भाजपा ने रोष प्रकट किया। भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा, इनका बजट केवल सूटिकेस में बंद रहता है। किसी को भी इसकी जानकारी नहीं होती है। वो लाइन सही या गलत पढ़ रहे है उनको कैसे पता चला। राजस्थान ये जानना चाह रहा है इनका बजट लीक नहीं है तो क्या है।
#WATCH | Rajasthan State Assembly proceedings disrupted as the Opposition alleges that CM Ashok Gehlot presented old budget today
This budget cannot be presented. Was it leaked?: BJP leader Gulab Chand Kataria pic.twitter.com/Ns4jCrVoYY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 10, 2023
वहीं विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा पुराने बजट को पढ़ने पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने कहा, सीएम साहब पुराना बजट पढ़ते रहे। ये इतिहास में पहली बार ऐसी चीज हुई है। मैं भी जब सीएम रही तो दो-तीन बार चेक करके अपने हाथ में रखती थी। जो मुख्यमंत्री विधानसभा में पुराने बजट का हिस्सा पढ़ सकता है उनके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है। ”
जयपुर- विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पुराने बजट को पढ़ने पर बीजेपी का हमला,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बोली “इतिहास में पहली बार हुआ जब पुराना बजट पढ़ा गया” pic.twitter.com/SmtJ8OYBbw
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) February 10, 2023
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक!, गहलोत जी एक कॉपी तो अपने पास भी रखते, पुराना नहीं पढ़ना पड़ता।
पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक!
गहलोत जी एक कॉपी तो अपने पास भी रखते, पुराना नहीं पढ़ना पड़ता।#RajasthanBudget pic.twitter.com/93IPR1PisB
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) February 10, 2023
राजस्थान कांग्रेस की लीक सरकार में कुछ भी संभव है।
सदन में मुख्यमंत्री जी ने पिछले साल का बजट पढ़ा pic.twitter.com/QEPeoIKb7R— RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) February 10, 2023
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गहलोत द्वारा पुराना बजट का अंश पढ़ने पर राजस्थान सरकार की क्लास लगाई है। उन्हें ट्वीट कर लिखा, पहले पेपर लीक अब बजट लीक ? भगवान भरोसे राजस्थान !
पहले पेपर लीक अब बजट लीक ? भगवान भरोसे राजस्थान ! #Gehlot #Budget pic.twitter.com/57LE3Wbkuz
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) February 10, 2023