लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस ने इस देश में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की तब हेमवती नंदन बहुगुणा को मतभेद के चलते मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था, इसके बावजूद बहुगुणा जी ने कभी भी अपने मूल्यों और आदर्शों को नहीं छोड़ा।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी में हुआ था।
बचपन की शिक्षा गांव में ही प्राप्त करने के उपरांत आगे की पढ़ाई के लिए वह प्रयागराज आए। उच्च शिक्षा के दौरान ही देश की आजादी के आंदोलन के साथ जुड़ गए थे: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/GK45bC8sSZ
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 17, 2023
सीएम योगी ने बताया कि स्वर्गीय बहुगुणा का जन्म आज के उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में हुआ था। बचपन की शिक्षा गांव में प्राप्त करने के उपरांत आगे की पढ़ाई के लिए वे प्रयागराज आए। उच्च शिक्षा के दौरान ही देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ गये। भारत छोड़ो आंदोलन और अन्य आंदोलनों में उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वतंत्र भारत में अनेक सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों के साथ जुड़ते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपना योग्य और तेजस्वी नेतृत्व दिया।
जब भी लोकतंत्र, मानवीय संवेदना एवं विकास की बात हुई तो सदैव स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने बढ़-चढ़कर उन मूल्यों की स्थापना हेतु अपना योगदान दिया।
उनकी पावन पुण्यतिथि पर @UPGovt और प्रदेशवासियों की ओर से मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/PABO6pphcy
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 17, 2023
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/P7ZtpKC3Hf
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 17, 2023