News Room Post

Congress: इधर सेना का अपमान करने वाली ऋचा पर लोगों का फूट रहा गुस्सा, उधर अभिनेत्री के सर्पोट में उतरी कांग्रेस नेता नगमा

नई दिल्ली। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिरी रही। ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में भारतीय सेना और गलवान हिंसा में हुई शहीदों का अपमान किया था। जिसके बाद अभिनेत्री को लोगों ने जमकर खरी -खरी भी सुना डाली थी। इसके अलावा नेताओं से लेकर बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने उनके इस बयान की ट्वीट कर निंदा की और निशाना भी साधा। हालांकि बवाल बढ़ने पर ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट को डिलीट किया। फिर सभी से सार्वजनिक माफी भी मांगी। इसी बीच अब विवाद में कांग्रेस की एंट्री हो गई है। पूर्व एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता नगमा ने ऋचा चड्ढा के बयान के सपोर्ट में खड़ी नजर आई है। नगमा ने फुकरे फेम ऋचा चड्ढा के सपोर्ट में एक ट्वीट किया है।

दरअसल नगमा ने कर्नल अशोक कुमार सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर के पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए ऋचा चड्ढा के विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। कर्नल अशोक कुमार सिंह नाम के यूजर ने अभिनेत्री के सपोर्ट में लिखा, ”ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर #Galwan विवाद। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने सैनिकों के बलिदान का मजाक उड़ाया। वह चुनावों में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए एक सेवारत जनरल द्वारा दिए गए राजनीतिक बयान को निशाना बना रही थीं।” उनके इस कमेंट पर कांंग्रेस नेता नगमा ने प्रतिक्रिया दी और लिखा, ”Quiet Right !!”

लोगों ने लगाई नगमा की क्लास-

एक तरफ जहां पूरा देश में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बयान को लेकर गुस्सा दिखा रहा है। उनके खिलाफ एफआईआर और कड़ी कार्रवाई कर रहा है। वहीं कांग्रेस नेता नगमा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस मुद्दा बना रही है। लेकिन इसे मुद्दा बनाने के चक्कर में नगमा सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों ने कांग्रेस नेता को मुद्दा को शांत करने की भी नसीहत दे डाली।

 

गौरतलब है कि गुरुवार को ऋचा चड्ढा ने उत्तर कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के उस बयान पर टिप्पणी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर कार्रवाई के लिए भारतीय सेना पूरी तरीके से तैयार है। इसी पर ऋचा चड्ढा ने लिखा था कि, Galwan says hi..”

ऋचा चड्ढा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को रोष देखने को मिला था। इतना ही नहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ऋचा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

Exit mobile version