News Room Post

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मुख्यालय में नहीं दिखे गांधी परिवार के लोग, किसी और नेता को फहराना पड़ा झंडा

Sonia And Rahul Gandhi

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress Foundation Day) सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। एक तरफ जहां पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विदेश दौरे पर रवाना हो गए। शायद राहुल गांधी के लिए पार्टी की स्थापना दिवस से ज्यादा जरूरी काम नए साल की छुट्टी मनाना था इसलिए राहुल एक दिन पहले ही इटली रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Congres President Sonia Gandhi) भी पार्टी मुख्‍यालय में आयोजित समारोह में नजर नहीं आईं। आमतौर पर कांग्रेस अध्‍यक्ष ध्‍वजारोहण करते हैं मगर न तो पार्टी की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद थीं, न ही राहुल।

जिसके चलते सोनिया और राहुल गांधी की अनुपस्थिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता एके एंटनी को पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराना पड़ा। वहीं पार्टी की स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय तो नहीं आई लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया।

पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’

शिवराज सिंह का राहुल पर तंज

भाजपा ने राहुल गांधी के भारत छोडक़र जाने को मुद्दा बनाया है और कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों को छोडकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इटली के मिलान शहर चले गए हैं। राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये!!

वहीं राहुल की विदेश यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने ट्विटर के जरिए तंज कसा। उन्होंने लिखा, भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।

136 वर्ष की हो चुकी कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. पार्टी पिछले 6 सालों से देश की सत्ता से बाहर है। देश के महज चवर राज्यों में ही कांग्रेस सत्ता में है।

Exit mobile version