News Room Post

Rajasthan: राजस्थान चुनाव को लेकर एक्शन में कांग्रेस, चुनाव समिति का किया गठन, इस वरिष्ठ नेता को सौंपी इसकी कमान

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की कांग्रेस इकाई एक्शन में आ चुकी है। बीते दिनों इस दिशा में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी वाकयुद्ध पर विराम लगाकर मिली थी। वहीं, अब खबर है कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की कांग्रेस इकाई ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है, जिसका अध्य़क्ष गोविंद सिंह डोटारासा को बनाया गया है।

Congress 123

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की कांग्रेस इकाई एक्शन में आ चुकी है। बीते दिनों इस दिशा में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी वाकयुद्ध पर विराम लगाकर बड़ी सफलता मिली थी। वहीं, अब खबर है कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की कांग्रेस इकाई ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है, जिसका अध्य़क्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है।

बता दें कि इस चुनाव समिति में चेयरमैन समेत 29 लोग शामिल हैं। इसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट का भी नाम शामिल है। कमेटी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, रघु शर्मा, हरिश चौधरी, लालचंद कटारिया, महेंद्र जीत मालवीय समेत कुल 29 सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा कमेटी का चेयरमैन सचिन पायलट को नहीं बनाए जाने को लेकर विवाद का जन्म हो सकता है, ऐसी भी संभावना जताई जा रही है।

ध्यान दें कि बीते दिनों सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने खुद हस्तक्षेप किया  था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद पूर्णविराम लगा था। बहरहाल, अब आगामी दिनों में राजस्थान की राजनीति में क्या कुछ परिवर्तन देखने को मिलता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version