News Room Post

Congress: कांग्रेस ने किया दिवंगत CM शीला दीक्षित का अपमान, भड़के संदीप दीक्षित, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी दिल्ली का सियासी पारा चरम पर है। दिल्ली की जनता को रिझाने के लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है। सभी राजनीतिक दल जनता- जनार्दन को रिझाने की दिशा में जुटे हुए हैं। जहां एक तरफ बीजेपी अपनी उपलब्धियां गिनाने में मसरूफ है, तो वहीं कांग्रेस दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा किए गए विकास कार्यों का हवाला दे रही है। उधर, आम आदमी पार्टी दिल्ली में हुए अब तक विकास के कार्यों का हवाला देकर जनता जनार्दन को रिझान की दिशा में जुटी है।

ध्यान रहे कि आगामी चार दिसंबर को एमसीडी के चुनाव होने हैं। नतीजों की घोषणा आगामी सात दिसंबर को होगी। तब यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। फिलहाल, राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है। अब ऐसे में कौन दिल्ली की जनता रिझाने में सफल हो पाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन उससे पहले दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सपुत्र संदीप दीक्षित अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में एक कांग्रेस नेता पर अपनी मां और दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अपमान किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘मुझे यह पूरी तरह से निंदनीय लगता है कि यह साथी देवेंद्र यादव मंच पर बैठता है। जहां मेरी मां की तस्वीर प्रदर्शित की गई है – जिस तरह से और जिस तरह से उसने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की और उसे अपमानित करने की पूरी कोशिश की वह घृणित था।’


बता दें कि यह उस वक्त की तस्वीर है, जब कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया था। घोषणापत्र में उन्होंने निगम की सत्ता में आने पर दिल्ली की जनता को मुफ्त में आरओ देने का ऐलान किया था। साथ ही कई अन्य बड़ी सौगातें भी देने की बातें कहीं थी। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में अनाधिकृत कॉलोनियों में स्थित घरों को हाउस टैक्स से मुफ्त करने का ऐलान किया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में निगम की सत्ता में कौन आने सफल रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version