News Room Post

Congress: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रामसेतु को लेकर किया ऐसा ट्वीट, भड़के लोग, लगाई जमकर क्लास

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में भगवान राम को लेकर हमेशा ही सियासी पारा चरम पर रहा है। कभी आयोध्या में राम मंदिर को लेकर विवाद दिखा तो कभी किसी ने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए। जिसे लेकर सियासी दलों के बीच वार-प्रतिवार का सिलसिला भी देखने को मिला है। अब इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भगवान राम नहीं, बल्कि रामसेतु पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भड़के लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली है। आइए, पहले आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने भगवान राम को लेकर क्या कुछ कहा कि भड़के लोगों ने कांग्रेस नेता की क्लास लगा डाली। दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भगवान राम को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘सभी भक्त जन कान खोल कर सुन लो और आँखें खोल कर देख लो। मोदी सरकार संसद में कह रही है कि राम सेतु होने का कोई प्रमाण नहीं है’।

बता दें कि कांग्रेस नेता ने अपने बयान की पुष्टि करने के लिए टेलीग्राफ का पोस्ट भी साझा किया था, जिसमें रामसेतु के बारे में टिप्पणी की गई थी। कांग्रेस नेता का यह ट्वीट खासा सुर्खियों में है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, आगे हम आपको कुछ यूजर्स की आई प्रतिक्रियाएं दिखाते हैं।

ध्यान रहे, कांग्रेस नेता का यह ट्वीट ऐसे वक्त में प्रकाश में आया है, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची है। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर मुख्तलिफ मुद्दों के लेकर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, चीन संग सीमा विवाद और हिंदू-मुस्लिम को लेकर बीजेपी पर जमकर बोला है। दिल्ली के बाद भारत जोड़ो यात्रा का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश है। लेकिन, इस बीच यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आगामी लोकसभा चुनाव सहित अगले वर्ष नौ राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में राहुल की यह यात्रा कांग्रेस क चुनावी मोर्चे पर कितना फायदे दिला पाती है।

Exit mobile version