News Room Post

Video:’मोदी खत्म हो गया तो हिंदुस्तान..’ कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने प्रधानमंत्री के खिलाफ उगला जहर

Sukhjinder Randhawa On PM Modi: सुखजिंदर रंधावा ने कहा, हमारी लड़ाई अडानी के साथ नहीं है हमारी ये लड़ाई भाजपा के साथ है। पहले भाजपा को मारो। अडानी-अंबानी साथ ही मर जाएंगे। उसके बाद ऐसा होना चाहिए, जब कांग्रेस आए अडानी-अंबानी नहीं होना चाहिए। इनको जेल में जाना चाहिए। कई लीडर इनको साथ लेकर न चल पड़े।

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ जहर उगलने की कोशिश कर रहे हैं। इसका खामियाजा हाल ही में नार्थ ईस्ट के विधानसभा चुनाव में विपक्ष दलों को उठाना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस समेत विपक्ष दल अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। एक के बाद एक कांग्रेसी और विपक्षी दल पीएम के खिलाफ विवादित बयान देने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने प्रधानमंत्री मोदी के बेहद ही शर्मनाक और आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली है। दरअसल जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ ऐसा कुछ बोल दिया है कि जिसके बाद सियासी पारा गर्माना तय है। सुखजिंदर रंधावा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भाजपा को मार दो अडानी साथ ही मार जाएगा। आप अडानी-अडानी कर रहे हो, मोदी-मोदी करो। ये मोदी देश का बेडागर्क कर रहा है। मोदी देश को बेच रहा है।

सुखजिंदर रंधावा ने कहा, हमारी लड़ाई अडानी के साथ नहीं है हमारी ये लड़ाई भाजपा के साथ है। पहले भाजपा को मारो। अडानी-अंबानी साथ ही मर जाएंगे। उसके बाद ऐसा होना चाहिए, जब कांग्रेस आए अडानी-अंबानी नहीं होना चाहिए। इनको जेल में जाना चाहिए। कई लीडर इनको साथ लेकर न चल पड़े। आगे रंधावा ने पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते कहते है कि अपने लड़ाई खत्म करो। मोदी को खत्म करने की बात करो। अगर मोदी खत्म हो गया.. तो हिंदुस्तान बच जाएगा। अगर मोदी रहा तो भारत खत्म हो जाएगा।

आगे रंंधावा कहते है कि, ”ये कहते है न कि मेरे से बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। मोदी को देश का मतलब ही पता नहीं है। कौन सा भाजपा का लीडर है जिसने देश की आजादी में लड़ाई लड़ी। जो भी जेल गए है वो कांग्रेस के लीडर और कांंग्रेस का परिवार है। फांसी पर कौन चढ़ा, मोदी-अमित शाह का परिवार नहीं, कांग्रेस के लीडर..उनके पांच-पांच पीढ़ी जो है वो अभी कांग्रेस के साथ है। उनका तो नाम नहीं लेते। कहा गई, अंडमान-निकोबार की सेलुलर जेल..वहां हर कांग्रेस का खून है। फांसी के फंदे पर वहां चढ़े, कोढ़े खाए। मोदी कहते है कांग्रेस ने क्या किया है। कांग्रेस ने भारत को आजाद करवाया। तेरे जैसे बेईमान लोगों को देश दे दिया।”

हैरान करने वाली बात ये है जब मंच से वो पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे थे वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता जोर-जोर से तालियां बजाते है।  इतना ही नहीं उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी सवाल उठा दिए। रंधावा ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कही पुलवामा अटैक तो नहीं करवाया गया? बता दें कि सुखजिंदर रंधावा राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी भी हैं।

Exit mobile version