News Room Post

Bihar election: कांग्रेस नेता दे रहे थे भाषण तभी हुआ कुछ ऐसा कि सब कहने लगे ‘दुआ कबूल हुई’ (Video)

Bihar election:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर मामले से चर्चा में आए जाले विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी (Mashkur Ahmed Usmani) का मंच टूटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब ये मंच टूटा तब वो जनता से संवाद कर रहे थे।

नई दिल्ली। बिहार कांग्रेस के जाले से उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी पहले से ही विवादों में घिरे हैं। इनको उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से कांग्रेस भी विवादों में है। मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थन की बात को लेकर उस्मानी और कांग्रेस को विपक्ष जमकर अपने निशाने पर ले रहा है। लेकिन इस सबसे अलग उस्मानी अपने विधानसभा क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार के काम में लगे हुए हैं। इस सब के बीच आज मशकूर उस्मानी के साथ एक जनसभा को संबोधित करते समय मंच पर कुछ ऐसा हो गया कि लोग कहने लगे कि नेता जी की ‘दुआ कबूल’ हो गई।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर मामले से चर्चा में आए जाले विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी का मंच टूटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब ये मंच टूटा तब वो जनता से संवाद कर रहे थे।

मंच टूटने से पहले मशकूर अहमद उस्मानी भाषण देते दिख रहे हैं। छोटे से मंच पर उस्मानी के साथ कुर्सी पर बैठे और भी लोग देखे जा सकते हैं। जैसे ही उस्मानी ने खड़े हो कर अपना भाषण शुरू किया और कहा कि ‘लोकतंत्र में जनता सब जानती है, किसको कब उठाना है और किसको कब गिरा देना है’, ऐसा कहने के ठीक बाद बिहार में कांग्रेस के प्रत्याशी उस्मानी खुद गिर पड़े।


जिन्ना विवाद से चर्चा में आये मशकूर उस्मानी का मंच तब टूटा जब वे दरभंगा के जाले विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे कि लोकतंत्र में पांच साल में सरकार चुनने का मौका मिलता है जनता के हाथ में है किसको कब उठाना है किसको कब गिराना है जैसे ही गिराने वाले शब्द खत्म हुए उस्मानी का मंच टूट गया और वह गिर पड़े। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वाकये को लेकर लोग लिखने लगे की कांग्रेस नेता की ‘दुआ कबूल’ हो गई।

हालांकि इस पूरे मामले में गनीमत ये रही कि किसी को चोट नहीं लगी। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो जाले विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान बताया जा रहा है। दरभंगा में कांग्रेस पार्टी से टिकट लेकर आने के बाद से ही मशकूर अहमद उस्मानी काफी चर्चित उम्मीदवार बन गये हैं। यहां उनका मुकाबला जाले विधानसभा इलाके में वर्तमान भाजपा विधायक जीवेश कुमार के साथ है।

Exit mobile version