News Room Post

Congress YouTube deleted: यूट्यूब ने उड़ाया कांग्रेस का अकांउट, पार्टी ने ट्वीट कर दी जानकारी; हुई ‘ग्लोबल’ फजीहत

sonia and rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनका यूट्यूब चैनल को डिलीट किया गया है। इसकी जानकारी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। साथ ही पार्टी ने बताया कि वो इस बारे में यूट्यूब और गूगल के संपर्क में है। कि ये किसी तकनीकी गड़बड़ या फिर इसके पीछे कोई छेड़छाड़ है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि कांग्रेस का यूट्यूब चैनल ऐसे वक्त में डिलीट हुआ है जब पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत करने वाली है। आपको बता दें कि कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर लाखों की तदाद में सब्सकाइबर थे। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

कांग्रेस का बयान-

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ”कांग्रेस का Youtube चैनल किसी वजह से डाउन है। हम गूगल और Youtube की टीम से त्वरित कार्यवाही के बारे में बात कर रहे हैं। यह किसी तकनीकी कारण या हैकिंग की वजह से हुआ है, इसकी तहकीकात की जा रही है। हम जल्द वापस यूट्यूब पर आएंगे।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं-

कांग्रेस पार्टी के यूट्यूब चैनल डिलीट होने की खबर सामने आने के बाद ग्लोबल लेबल पर फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है और मीम्स भी बना रहे है। अरविंद नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अगर अपना चैनल नहीं संभlल सकते तो देश क्या संभालोगे।

एक यूजर ने लिखा, मित्रों कांग्रेस मुक्त होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए, मैं पूछता हूं होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए।

Exit mobile version