News Room Post

Coronavirus: भारत में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए मामले, 285 लोगों की मौत

Coronavirus

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना अपना कहर बरपने लगा है। हर दिन के साथ सामने आ रहे मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बीच अब देश में बीते 24 घटों के अंदर कोरोना के 1 लाख 41 हजार 986 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 285 लोगों की जान भी चली गई है।

देश में इस वक्त फ़िलहाल कोरोना के 4 लाख 72 हजार 169 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की जान भी जा चुकी है। नए संक्रमण के मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 53 लाख 68 हजार 372 हो चुकी है।

बता दें, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायरस के 17,335 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि 8 मई के बाद 1 दिन में सामने आए मामलों में सबसे अधिक है। इसके अलावा 9 लोगों की मौत भी हुई। नई मौतों के बाद संक्रमण दर बढ़कर 17.73% तक पहुंच गई है। यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी में दी गई है। बृहस्पतिवार की तुलना में संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

Exit mobile version