newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: भारत में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए मामले, 285 लोगों की मौत

Coronavirus: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायरस के 17,335 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि 8 मई के बाद 1 दिन में सामने आए मामलों में सबसे अधिक है। इसके अलावा 9 लोगों की मौत भी हुई। नई मौतों के बाद संक्रमण दर बढ़कर 17.73% तक पहुंच गई है। 

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना अपना कहर बरपने लगा है। हर दिन के साथ सामने आ रहे मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बीच अब देश में बीते 24 घटों के अंदर कोरोना के 1 लाख 41 हजार 986 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 285 लोगों की जान भी चली गई है।

Corona Vaccine

देश में इस वक्त फ़िलहाल कोरोना के 4 लाख 72 हजार 169 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की जान भी जा चुकी है। नए संक्रमण के मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 53 लाख 68 हजार 372 हो चुकी है।

बता दें, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायरस के 17,335 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि 8 मई के बाद 1 दिन में सामने आए मामलों में सबसे अधिक है। इसके अलावा 9 लोगों की मौत भी हुई। नई मौतों के बाद संक्रमण दर बढ़कर 17.73% तक पहुंच गई है। यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी में दी गई है। बृहस्पतिवार की तुलना में संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।