News Room Post

पायलट निकला कोरोना संक्रमित तो बीच रास्ते से लौटी दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट (AI-1945) बीच रास्ते से दिल्ली लौट आई है, जब ग्राउंड टीम को पता चला कि पायलट कोरोना पॉजिटिव है।

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है। एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट वापस बुला ली गई है। वजह है पायलट का कोरोना संक्रमित पाया जाना। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट (AI-1945) बीच रास्ते से दिल्ली लौट आई है, जब ग्राउंड टीम को पता चला कि पायलट कोरोना पॉजिटिव है।

बता दें कि कोरोना संकट के समय विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने वाली एयर इंडिया के कई कर्मचारी पहले भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।


पायलट के कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को जाने वाली फ्लाइट को शनिवार सुबह आधे रास्ते से दिल्ली बुला लिया है। दरअसल, दिल्ली-मॉस्को के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट उस समय वापस दिल्ली आना पड़ा जब ग्राउंड स्टाफ को पता चला कि विमान का पायलट कोरोना संक्रमित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो चुकी है। हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करके बताया कि 10 हजार से अधिक लोग 164 विमान भारत से बाहर गए हैं। जून के मध्य तक अन्य 49,000 लोगों को वापस लाए जाएंगे।

बता दें कि सरकार ने कोरोना संकट में विदेश में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया है। जिसमें सबसे ज्यादा अहम भूमिका एयर इंडिया ही निभा रही है। हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया था कि कोरोना वायरस के कारण विदेशों में फंसे 30,000 भारतीयों को 158 विमानों से 25 मई तक स्वदेश वापस लाया गया है।

Exit mobile version