News Room Post

कोरोनावायरस का कहर जारी, उत्तर प्रदेश में 27 मार्च तक बढाया गया लॉकडाउन

लखनऊ। कोरोनावायरस संकट को बढ़ते देख उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन अब 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणा की है। इससे पहले राज्य में 25 मार्च तक लॉकडाउन करने के आदेश थे।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने  कोरोना के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश नेपाल के बॉर्डर को सील करने का आदेश भी दिया है।

इसके साथ ही प्रदेश भर में कोरोना के असर के चलते हुए लॉक डाउन की चपेट में आए मजदूरों के लिए योगी सरकार की नर सेवा नारायण सेवा योजना वरदान की तरह सामने आई है। इस योजना के तहत लॉक डाउन के दौरान उनके भरण पोषण की मदद की जा रही है।

योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि इस योजना की शुरुआत प्रदेश के श्रमिकों को सरकार की ओर से उनके खातों में एक हजार रुपए ट्रांसफर कर की गई। ये धनराशि RTGS के माध्यम से ट्रांसफर की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इसके तहत हर ऐसे व्यक्ति को एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

यह धनराशि 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। योगी ने बताया कि राज्य में 15 लाख दिहाड़ी मजदूर पंजीकृत हैं। साथ ही चिन्हित 20.37 लाख मजदूरों (रिक्शा वाले, खोमचे वाले, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, निर्माण कार्य करने वाले) को भी 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। योगी सरकार इसके अलावा भी सभी पंजीकृत मजदूरों को भरण पोषण भत्ता दे रही है।

Exit mobile version