नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले राज्यों की झांकियों का चयन कर लिया है। इसमें मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हैं। चुनी हुई झांकियां राजपथ पर दिखाई देंगी।
इस बार देशावासियों को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की झांकी देखने को नहीं मिलेगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने इन दोनों राज्यों की झांकियों के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।
Defence Ministry’s list of shortlisted participants(tableaux) for Republic Day Parade 2020. pic.twitter.com/adKiUabpxQ
— ANI (@ANI) January 3, 2020
राजपथ पर इन झांकियों का दीदार करेंगे लोग
उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने वाला विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग, वित्तीय सेवाओं का विभाग, एनडीआरएफ, गृह मंत्रालय, सीपीडब्ल्यूडी, आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश।