newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सामने आई लिस्ट, इन राज्यों की नहीं दिखेंगी झांकियां

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 22 झांकियां दिखाई देंगी रक्षा मंत्रालय ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले राज्यों की झांकियों का चुनाव कर लिया है। इसमें मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हैं।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले राज्यों की झांकियों का चयन कर लिया है। इसमें मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हैं। चुनी हुई झांकियां राजपथ पर दिखाई देंगी।

Republic Day parade

इस बार देशावासियों को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की झांकी देखने को नहीं मिलेगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने इन दोनों राज्यों की झांकियों के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

राजपथ पर इन झांकियों का दीदार करेंगे लोग

उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने वाला विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग, वित्तीय सेवाओं का विभाग, एनडीआरएफ, गृह मंत्रालय, सीपीडब्ल्यूडी, आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश।