News Room Post

Delhi: सीएम केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, शीशमहल मामले में CBI ने किया केस दर्ज

Delhi CM Bungalow Renovation: दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''केजरीवाल के अवैध बंगले के मामलें में CBI ने केस दर्ज किया। कोरोना के काल में दिल्ली की जनता के पैसों से गैर कानूनी शीशमहल बनाने का पाप केजरीवाल ने किया है। इस अपराध की सजा से केजरीवाल बच नहीं सकते।'' 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई घर के रेनेवोशन के मामले केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद अब आप संयोजक की मुश्किलें बढ़ सकती है। गौरतलब है कि केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनेवोशन मामले को लेकर दिल्ली में जमकर बवाल भी हुआ था। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बंगले के रेनेवोशन को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने दस्तावेज के साथ आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने अपने घर के रेनेवोशन में 45 करोड़ रुपये खर्च किए थे। साथ ही अपने बंगले में लाखों रुपये के पर्दे और टाइल्स पर खर्च किए थे। इसको लेकर आप मुखिया विवादोंं में घिर गए थे। इससे पहले एलजी वीके सक्सेना ने भी सीएम आवास के सौंदर्यीकरण में हुए खर्च पर संज्ञान लिया था। वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीबीआई की इस जांच में कुछ नहीं निकलेगा।

भाजपा की प्रतिक्रिया-

दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”केजरीवाल के अवैध बंगले के मामलें में CBI ने केस दर्ज किया। कोरोना के काल में दिल्ली की जनता के पैसों से गैर कानूनी शीशमहल बनाने का पाप केजरीवाल ने किया है। इस अपराध की सजा से केजरीवाल बच नहीं सकते।”

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, CBI ने केजरीवाल के अवैध बंगले के मामले में केस दर्ज किया है। दिल्ली के लोग जब कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए तरस रहे थे… ऐसे समय में केजरीवाल जी ने जनता का करोड़ों रुपया अवैध तरीक़े से अपने शीश महल पर लगाया और करोड़ों रुपया केजरीवाल जी ने अपनी जेब में भी डाला कट्टर बेईमान मुख्यमंत्री के हर भ्रष्टाचार का होगा अब हिसाब।”

Exit mobile version