नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। जिसकी वजह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री दो दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
ऑक्सीजन सपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री का दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में सत्येंद्र जैन का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है, इसी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। जिसके बाद अब उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
Delhi Health Minister Satyendar Jain, who has tested positive for COVID19, put on oxygen support after his lung infection increases: Office of Delhi Health Minister
(file pic) pic.twitter.com/RLnOeky0W4— ANI (@ANI) June 19, 2020
आपको बता दें कि स्वस्थ मंत्री को कुछ दिन पहले बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था। उनका शुरुआती टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आने लगा था।
लेकिन दो दिन पहले सत्येंद्र जैन का एक और कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे। अब शुक्रवार को एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ गई है।
वहीं सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमित पाए जाने से पहले लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। दिल्ली के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो बैठक ली थी, उसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के साथ सत्येंद्र जैन ने भी हिस्सा लिया था। इसके बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी और वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए।