News Room Post

लॉक डाउन में देवदूत बनकर सामने आई दिल्ली पुलिस, गर्भवती महिला की जान बचाई

नई दिल्ली। लॉक डाउन के बीच कई हौसला बढ़ाने वाली कहानियां सामने आ रही हैं। महामारी के इस संकट के वक़्त  दिल्ली पुलिस देवदूत बनकर आम जनता के सामने आ रही है। कही गरीब लोगों को खाना बांटा जा रहा है तो कही जरूरत मंदो को दवाइया मुहैया करवा रही है। ताज़ा मामला दिल्ली के देश बन्धु गुप्ता रोड थाने का है जहां दिल्ली पुलिस ने इंसानियत की मिसाल कायम की है।

 

 

दरअसल शुक्रवार रात करीब 12 देशबंधु गुप्ता रोड थाने के अंतर्गत आने वाले किशनगंज इलाके में एक गर्भवती महिला को लेबर पेन हुआ। इसके चलते  महिला की सास उसे अस्पताल ले जाने के लिए घर से बाहर निकली लेकिन करीब 40 मिनट के बाद भी उन्हें अस्पताल जाने के लिए कोई साधन नही मिला।

इसी दौरान दिल्ली पुलिस के एएसआई शेख सैफुउद्दीन इस महिला के लिए मानो देवदूत बनकर सामने आए। महिला की हालत को देखते हुए उन्होंने थाने में जानकारी दी और फिर अपने दोस्त के प्राइवेट वाहन से महिला को अस्पताल पहुँचाया। वो इसके बाद  वहाँ से अपनी ड्यूटी पर लौट आए।

रविवार को भी दिल्ली पुलिस की टीम उस महिला से मिलने पहुँची और पूछा कि उनको किसी चीज़ की जरूरत तो नहीं है। गर्भवती महिला चीनू और उनकी सास पुलिस का शुक्रिया अदा करते थक नहीं रही है।उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस भगवान बनकर उसके सामने आई।

Exit mobile version