News Room Post

महिला ने कांग्रेस द्वारा गलत टिकट दिए जाने का विरोध क्या किया, नेताओं ने उसे ही पीट दिया, वीडियो वायरल

congress deoria

नई दिल्ली। कांग्रेस महिलाओं के सम्मान को लेकर भले ही आए दिन झंडा बुलंद करती रहती हो लेकिन सच ये है कि उसकी ही पार्टी के नेता महिलाओं पर हाथ उठाने से बाज नहीं आते। दरअसल हाथरस में दलित युवती के साथ हुए कथित गैंगरेप को लेकर कांग्रेस लगातार योगी सरकार पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर निशाना साध रही है लेकिन खुद की पार्टी में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है, आलाकमान को शायद इसकी खबर नहीं हो पाती। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो यूपी के देवरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद हैं। उनमें से कई लोग वहां मौजूद एक महिला की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई कांग्रेस के असली चेहरे को लेकर अपना गुस्सा निकाल रहा है।

दरअसल देवरिया में विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है। ऐसे में वहां कांग्रेस की तरफ से जिस प्रत्याशी को टिकट बांटा गया है, उसको लेकर पार्टी के भीतर ही विरोध की आवाज उठ गई। बता दें कि शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस के कार्यक्रम में टिकट को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया। देवरिया में टिकट न मिलने से नाराज पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक पर गुलदस्ता दे मारा, जिसके बाद बवाल मच गया।

सचिन नायक को गुलदस्ता चलाकर मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

वीडियो-

वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि, ये उस पार्टी का हाल है जहां महिलाओं के हाथ में पार्टी की बांगडोर दिए जाने के नारे लगते है। हाथरस मामले को लेकर बवाल मचा देने वाली पार्टी के भीतर महिलाओं का ये हाल देखकर लोग कह रहे हैं, कि यही कांग्रेस का असली चरित्र है।

इस घटना को लेकर देखिए लोगों ने कैसे कमेंट किए..

Exit mobile version