News Room Post

अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कांग्रेस में दो फाड़, इस दिग्गज नेता ने किया मोदी सरकार का समर्थन

दिग्विजय सिंह इस लेकर ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ''पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए सभी लोगों को बधाई। मुझे खुशी है कि प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार और पाकिस्तानी मुसलमान प्रवासी अदनान सामी को भी पद्म श्री दिया गया है।''

नई दिल्ली। मशहूर गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर राजनीति तेज हो गई है। अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर अब कांग्रेस पार्टी दो फाड़ में बंट गई है। एक ओर जहां पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने का विरोध किया है तो वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है।

दिग्विजय सिंह इस लेकर ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ”पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए सभी लोगों को बधाई। मुझे खुशी है कि प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार और पाकिस्तानी मुसलमान प्रवासी अदनान सामी को भी पद्म श्री दिया गया है।”

उन्होंने कहा, ”मैंने उन्हें भारतीय नागरिकता देने के लिए भारत सरकार से उनके मामले की सिफारिश भी की थी। उन्हें मोदी सरकार ने भारतीय नागरिकता दी थी।”

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ”भारत सरकार को भारतीय नागरिकता चाहने वाले हर धर्म के किसी भी व्यक्ति को नागरिकता देने का पूरा अधिकार है, तो फिर कैब/सीएए क्यों? भारतीय राजनीति का केवल ध्रुवीकरण करने के लिए। यदि पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हुआ उच्च प्रतिष्ठा वाला कोई व्यक्ति भारतीय नागरिकता चाहता है, तो भारत सरकार अब क्या करेगी?”

Exit mobile version