News Room Post

Digvijay Singh questions EVM: दिग्विजय सिंह ने उठाया EVM पर सवाल, चुनाव में हार के बाद बोले- ”चिप वाली मशीन हो सकती है हैक”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बीजपी ने मध्यप्रदेश में बंपर जीत हासिल की है। मध्यप्रेदश में बीजेपी ने 163 सीटें अपने नाम की है। वहीं कांग्रेस को राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 66 सीटों पर ही जीत मिल सकी। भारतीय जनता पार्टी की इस विराट विजय के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल खड़ा कर दिया है।

क्या प्रोफेशनल हैकर्स को कंट्रोल करने दें लोकतंत्र?

चुनावी नतीजे आने के दो दिनों के बाद यानि कि 5 दिसंबर की सुबह-सुबह दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर एक बार फिर EVM पर सवाल उठाते हुए कहा कि-””ऐसी कोई भी मशीन जिसमें चिप लगी हो वो हैक की जा सकती है। मैं साल 2003 से ही EVM से मतदान कराए जाने के खिलाफ रहा हूं।” दिग्विजय सिंह ने आगे सवालिया लहजे में कहा- ”क्या हम भारतीय लोकतंत्र को प्रोफेशनल हैकर्स द्वारा कंट्रोल किया जाने दे सकते हैं?”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस सवाल को बुनियादी सवाल करार दिया, और कहा कि इस सवाल पर सभी राजनितिक दलों को विचार करना चाहिए। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से सवाल करते हुए कहा कि- ”क्या वो भारत के लोकतंत्र को बचा सकते हैं?”

‘पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को मिले बीजेपी से ज्यादा वोट’

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट्स की एक सीरीज में पोस्टल बैलेट के द्वारा मिले मतदानों की जानकारी साझा की। पोस्टल बैलेट के जरिए पड़ने वाले मतों में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पार्टी को बीजेपी से ज्यादा वोट मिले हैं। इसपर दिग्विजय सिंह ने सवाल करते हुए लिखा है कि- ”अगर जनता वही है तो EVM और पोस्टल बैलेट के वोटिंग रिजल्ट में इतना अंतर कैसे आ गया।”

दिग्विजय सिंह ने पोस्टल बैलेट के नतीजों की जानकारी देते हुए लिखा- ”पोस्टल बैलेट के जरिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है, जबकि इनमें से ज्यादातर सीटों पर EVM काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे ये भी लिखा- ”यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता (यानी लोक) हार जाती है।”

Exit mobile version