News Room Post

Jaishankar Slams Rahul: नाम लिए बिना राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस पर बरसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, Video में देखिए कैसे लगाई फटकार

विदेश मंत्री जयशंकर ने यहां भारत, चीन और पाकिस्तान के संबंधों में भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मेरे शहर पर हमला किया है, तो उसे न तो माफ किया जा सकता है और न ही उस बात को भूला जा सकता है। भारतीय उच्चायोग पर तथाकथित खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया और उस दौरान सुरक्षा नहीं दी गई।

s jaishankar

बेंगलुरु। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर नाम लिए बिना राहुल गांधी और अरबपति जॉर्ज सोरोस पर तगड़ा निशाना साधा है। बेंगलुरु में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि 2014 के बाद जब देश की स्थिति ठीक हुई, तो वो कुछ लोगों को नागवार गुजरी। ऐसे लोग भारत से राजनीति को विदेश ले जाकर करने लगे। जबकि, कुछ विदेशियों ने हमारे यहां हस्तक्षेप का एलान किया। बता दें कि राहुल गांधी बीते दिनों लंदन गए थे। जहां उन्होंने अमेरिका और यूरोप के देशों के बारे में कहा था कि ये देश खुद को लोकतंत्र का पहरेदार बताते हैं, लेकिन भारत में लोकतंत्र को खतरा है और उस पर कुछ नहीं कहते। वहीं, जॉर्ज सोरोस का भी एक वीडियो आया था। जिसमें सोरोस भारत में मोदी सरकार को हटाने की बात कहते दिखे थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम में सांसद तेजस्वी सूर्या मॉडरेटर थे। विदेश मंत्री जयशंकर ने यहां भारत, चीन और पाकिस्तान के संबंधों में भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मेरे शहर पर हमला किया है, तो उसे न तो माफ किया जा सकता है और न ही उस बात को भूला जा सकता है। जयशंकर ने विदेश में खालिस्तान समर्थकों के उत्पात पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर तथाकथित खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया और उस दौरान सुरक्षा नहीं दी गई। ये अस्वीकार्य है। हर देश को अपने यहां दूसरे देश के दूतावास और उच्चायोग को सुरक्षा देनी ही चाहिए। इसमें ब्रिटेन नाकाम रहा है।

दरअसल, लंदन, शिकागो और वॉशिंगटन डीसी में भारत के उच्चायोग और दूतावासों पर खालिस्तानी समर्थकों ने लगातार धावा बोला है। भारतीय ध्वज का अपमान किया गया। तोड़फोड़ की गई। ये सब पुलिस की मौजूदगी में होता रहा। इसके बाद भारत ने सख्त रवैया अपनाते हुए ब्रिटिश उच्चायुक्त और उच्चायोग के दफ्तर के बाहर से सुरक्षा हटा ली थी।

Exit mobile version