News Room Post

4 Naxalites Killed In Balaghat : एमपी के बालाघाट में एनकाउंटर, चार नक्सली मारे गए, सीएम मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का किया ऐलान

4 Naxalites Killed In Balaghat : मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। नक्सलियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक रॉकेट लॉन्चर, एक 315 राइफल और कारतूस मिले हैं। ये नक्सली इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। उनकी साजिश को नाकाम करने के लिए हॉक फोर्स और अन्य सुरक्षाबलों ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सल रोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पचामा दादर के पहाड़ी इलाके हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। इनमें तीन महिला नक्सली थी। मारे गए नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ नक्सली मौका पाकर भाग गए हैं जिनकी खोज में आस पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक रॉकेट लॉन्चर, एक 315 राइफल और कारतूस मिले हैं।

डीजी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला था कि नक्सली इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। उनकी साजिश को नाकाम करने के लिए हॉक फोर्स और अन्य सुरक्षाबलों ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। उधर प्रदेश के   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट नक्सली मुठभेड़ को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के हमारे संकल्प की दिशा में लगातार काम कर रहा है। सरकार हर हालत में गरीब आदिवासियों, ग्रामवासियों को नक्सलवादियों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाएगी।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#WATCH</a> | Narmadapuram: On the Balaghat Naxal encounter, Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, &quot;Under the guidance of Prime Minister Modi and Home Minister Amit Shah, Madhya Pradesh is continuously working towards our resolve to end Naxalism by March 2026. 4 Naxalites have been… <a href=”https://t.co/ICX5qRWhH5″>pic.twitter.com/ICX5qRWhH5</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1933875693785407806?ref_src=twsrc%5Etfw”>June 14, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

सीएम ने कहा कि नक्सल रोधी अभियान में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को जैसे प्रदेश सरकार ने पहले भी प्रमोशन दिया था आगे भी उनको इसी प्रकार सम्मानित किया जाता रहेगा। आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह पूरे देश से मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की कई बार प्रतिबद्धता जता चुके हैं। इसी के तहत सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की खुली छूट दी गई है। जिसके परिणामस्वरूप आए दिन बड़ी संख्या में नक्सली या तो मारे जा रहे हैं या सरेंडर कर रहे हैं।

 

Exit mobile version