News Room Post

Karnataka Exit Poll 2023: एक्जिट पोल से हुआ खुलासा, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस किसकी बन रही है सरकार?

Karnataka Exit Poll 2023: एक्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं भाजपा को 79-94 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा जेडीएस को 25-33 सीट, जबकि अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें मिल सकती है।  

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। राज्य में किसकी सिर सजेगा ताज इसका पता 13 मई को लगेगा। इस बार मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच देखा जा रहा है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रचार की कमान संभाली। वहीं कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने चुनावी प्रचार का मोर्चा संभाला। इसी बीच चुनाव खत्म होने के बाद आज तमाम न्यूज चैनल के एक्जिट पोल सामने आ चुके। जी न्यूज और MATRIZE की टीम ने कर्नाटक की 224 विधानसभा सीट को लेकर जनता की राय ली है। साथ ही ये जानने की कोशिश की गई है कि कर्नाटक के लोगों ने सत्ता की चाबी दोबारा भाजपा को सौंपी है या फिर कांग्रेस को मौका दिया है।

बता दें कि एक्जिट पोल से साफ हो गया है कि कर्नाटक में किसी सरकार बनने जा रही है। जी न्यूज और MATRIZE के एक्जिट पोल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सत्ता में कांग्रेस वापसी कर सकती है। एक्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। यानि कर्नाटक में कांग्रेस 113 बहुमत का जादुई आंकड़े को आराम से छूते दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा को 79-94 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा जेडीएस को 25-33 सीट, जबकि अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें मिल सकती है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकती है। वहीं भाजपा को 36 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। इसके अलावा जेडीएस को 17 प्रतिशत और अन्य को 6 फीसद वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया है।

हालांकि इससे पहले जी न्यूज और MATRIZE ने ओपिनियन पोल में भाजपा की सत्ता में दोबारा बनने रहने की अशंका जताई थी। भाजपा को 103 से 115 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। वहीं कांग्रेस पार्टी को 79 से 91 सीटें,  जेडीएस को 26-36 और अन्य के खाते में 1-3 सीटें का अंदेशा जताया था।

Exit mobile version