News Room Post

First Muslim Fighter Pilot: ‘हिंदी मीडियम से पढ़ाई-पिता मैकेनिक’, अब बेटी ने देश की पहली मुस्लिम फाइटर पायलट बन रौशन किया नाम

First Muslim Fighter Pilot sania mirza...

नई दिल्ली। कहते हैं अगर आप कुछ करने की ठान लें तो आपके उस लक्ष्य को पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। मुश्किलों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर यूपी की एक बेटी ने ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। यहां, मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा देश (India) की पहली मुस्लिम और उत्तर प्रदेश के पहली महिला फाइटर बनने जा रही है। सानिया मिर्जा (Sania Mirza Muslim Women Pilot) के पिता टीवी मैकेनिक है। हिन्दी मीडियम से पढ़ाई कर सानिया मिर्जा ने अपने सपने को सच किया है।

बता दें, एनडीए एग्जाम पास (NDA Exam Result 2022) करने वाली सानिया मिर्जा मिर्जापुर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के जसोवर गांव की रहने वाली हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद वो अब 27 दिसंबर को वह पुणे में एनडीए खडकवासला में शामिल होंगी। सानिया की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके माता-पिता में खुशी की लहर है बल्कि देश में भी लोग उन्हें इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सानिया इन्हें मानती है अपना आईडल

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर बनने जा रही है सानिया (First Muslim Fighter Pilot) के पिता शाहिद अली का कहना है कि उनकी बेटी देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आईडल मानती है। वो खुद उनकी तरह बनना चाहती थी। इसके लिए उसने खूब तैयारी की। 12वीं के यूपी बोर्ड में पूरे जिले में टॉप करने वाली सानिया ने दूसरे अटेंप्ट में इस कामयाबी को हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ वो अब देश की दूसरी लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Exit mobile version