News Room Post

Rajasthan Budget: ‘राजस्थान में गड़बड़ है भैया, पिछले साल का बजट इस साल…’ वित्त मंत्री ने कुछ अंदाज में ली गहलोत पर चुटकी

Nirmala Sitharaman

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट पेश किया। लेकिन अपने बजट भाषण को लेकर आज वो पुराना दिन सुर्खियों में छाए रहे। लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए बड़ी भूल कर दी। जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ गए।   दरअसल उन्होंने पुराने साल का बजट का कुछ अंश को पढ़ दिया। चौकाने वाली बात ये है कि करीब 8 मिनट तक वो पुराने बजट को विधानसभा में पढ़ते रहे। वहीं गहलोत के पीछे बैठे राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी उनको इस बात की जानकारी देते है। इसके बाद सदन में कुछ मिनट तक खामोशी छा जाती है। फिर विपक्ष के नेता जमकर हंगामा काटते है। हालांकि गलती का एहसास होने पर सीएम गहलोत माफी मांगते है। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान सरकार पर बजट लीक करने का आरोप लगाया। इसी बीच अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम गहलोत द्वारा बजट के पुराने अंश पढ़ने पर चुटकी ली है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब दे रही थी। इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से राजस्थान के घटनाक्रम का जिक्र हो गया। जिस पर वित्त मंत्री ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, राजस्थान में गड़बड़ है भैया। पिछले साल का बजट इस साल पढ़ रहे है। इसके बीच विपक्ष की तरफ से हंगामा करते है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी बीच में उठकर गहलोत पर निशाना साधते है।  वहीं आगे सीतारमण कहती है गलती किसी से भी हो सकती है भगवान की कृप्या रहे। कभी भी किसी की हालात वो नहीं होनी चाहिए कि पिछला बजट इस साल पढ़ रहे है। मैं गॉड से प्रार्थना करती हूं। लेकिन आज राजस्थान में हुआ है इसीलिए मैंने मेशन किया।

इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया। जिस पर वित्त मंत्री ने कहा, गौरव गोगोई को हिमाचल की सरकार से पूछना चाहिए..चुनाव जीत कर आने के तुरंत बाद डीजल पर VAT तीन रुपये बढ़ा दिए। इस पर कांग्रेस सांसद हंगामा मचना शुरू कर देते है।

सीतारमण ने कहा कि डीजल के ऊपर अपने वैट बढ़ाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, उनका कल्चर है आरोप लगाएंगे। मगर जवाब देंगे तो हम चिल्लाएंगे, वॉकआउट करेंगे। यहां नहीं रहेंगे। ये उनका तरीका है। सच्चाई सामने  आने पर चिल्लाना। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहती है कि करप्शन के ऊपर आप डिटॉल से मुंह से साफ कर लो।

Exit mobile version