नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इटावा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली दरभंगा हमसफ़र एक्सप्रेस में लगी भीषण आग लग गई। यह हादसा इटावा के सराय भूपत स्टेशन के पास हुआ है। ट्रेन के एक बोगी में यह आग लगी है। जो कि जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में क्षमता से 2 गुना यात्री सवार थे। यात्रियों ने ट्रेन में आग लगने के बाद कूदकूदकर अपनी जान बचाई है। वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। ट्रेन नई दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग छठ का महापर्व मनाने के लिए अपने घर जा रहे है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि आग की चपेट में आने से 8 यात्री झुलस गए है।
नई दिल्ली दरभंगा (02570) एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, अभी किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं #darbhangaexpress #Train #Fire #TrainFire pic.twitter.com/zDHyfnFo5O
— India TV (@indiatvnews) November 15, 2023
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दरभंगा एक्सप्रेस की बोगी धूं-धूकर जल रही है। आग लगने के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का महौल हो गया। दरंभगा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चली थी और यूपी के इटावा के पास ट्रेन में यह आग लगी। हालांकि आग लगाने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं कई यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया है। सिलेंडर में धमाके से आग लगने की बात सामने आई है।
नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन नंबर– 02570 (हमसफर एक्सप्रेस) के कोच S–1 में आग लगी। इटावा में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास का मामला। सिलेंडर में धमाके से आग लगने की बात सामने आई। रेल यातायात रोका गया। #Etawah #Up pic.twitter.com/BjANJm1GSz
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 15, 2023
सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि, ट्रेन संख्या 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तो S1 कोच में धुआं देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन रोक दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। कोई चोट या हताहत नहीं है। ट्रेन शीघ्र ही रवाना किया जाएगा।
#WATCH | While train number 02570 Darbhanga Clone Special was passing through Sarai Bhopat Railway station in Uttar Pradesh, the station master immediately stopped the train after seeing smoke in the S1 coach. All passengers were disembarked safely. There are no injuries or… pic.twitter.com/U6LfewBsrx
— ANI (@ANI) November 15, 2023