नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज जम्मू से रवाना हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया। रास्ते में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम-बम के उद्घोष के साथ बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/FFS4At0g5W
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 28, 2024
यात्रा के पहले दिन बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले 1000 श्रद्धालुओं को टोकन दिए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से एक साथ रवाना किया गया है और कश्मीर पहुंचकर बालटाल और पहलगाम के जत्थे अपने अपने यात्रानुसार मार्ग पर जाएंगे।
जम्मू और कश्मीर: इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए कुलगाम के काजीगुंड में नेशनल हाईवे के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/AnYBRjQ4rY
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 28, 2024
इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रास्ते भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है ताकि यात्रा में किसी भी तरह का कोई अवरोध न आने पाए। आपको बता दें कि हाल ही में वैष्णों देवी से शिव खोड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसी के बाद से जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक कई आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। इन आतंकी घटनाओं के मद्देनजर भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा मजबूत है।
जम्मू और कश्मीर: उधमपुर की डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय ने कहा "अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है, उधमपुर जिले से सभी तीर्थयात्रियों को रवाना कर दिया गया है। उनकी जरूरतों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं…" pic.twitter.com/776ouuAGe6
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 28, 2024
उधर, जब यात्रियों का जत्था जम्मू से उधमपुर पहुंचा तो वहां भी प्रशासन द्वारा उनके स्वागत का खास इंतजाम किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उधमपुर की डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय ने बताया कि उधमपुर जिले में जत्थे के पहुंचने पर काली माता मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों को उनकी जरूरत से संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। इसके बाद यहां से उनको खुशी-खुशी आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
जम्मू: अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। एक श्रद्धालु ने कहा, "हम पहले जत्थे में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं, किसी तरह का डर या चिंता नहीं है, प्रशासन ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं।" pic.twitter.com/OhY8cDlDOc
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 28, 2024
वहीं, यात्रा में शामिल श्रद्धालु भी उत्साह से लबरेज हैं। इस संबंध में जब एक यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम पहले जत्थे में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। किसी तरह का डर या चिंता नहीं है, प्रशासन ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं।