नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इस्लामी कट्टरपंथी महिला हीर खान (Heer Khan) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया में हीर खान की गिरफ्तारी के लिए मांग उठी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी महिला फरार हो गई थी। लेकिन पुलिस ने मंगलवार को उसे पकड़ लिया।
प्रयागराज में पुलिस को एक महिला के बारे में लोगों ने शिकायत की थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उक्त आरोपी महिला ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो अपलोड की थी। वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उसकी घटिया बातें और बयान लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की थी। इसी के चलते जिले की खुल्दाबाद थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।