newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इस्लामी कट्टरपंथी महिला हीर खान (Heer Khan) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली इस्लामी कट्टरपंथी महिला हीर खान (Heer Khan) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया में हीर खान की गिरफ्तारी के लिए मांग उठी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी महिला फरार हो गई थी। लेकिन पुलिस ने मंगलवार को उसे पकड़ लिया।

Heer Khan Arrested

प्रयागराज में पुलिस को एक महिला के बारे में लोगों ने शिकायत की थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उक्त आरोपी महिला ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो अपलोड की थी। वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उसकी घटिया बातें और बयान लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।

up police

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की थी। इसी के चलते जिले की खुल्दाबाद थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।