News Room Post

Himachal News: बाढ़ से बहे रास्ते, हिमाचल के किसान अब बहा रहे सेब, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने राहुल पर झूठे आंसू बहाने का आरोप लगाया है। ध्यान दें कि बीते दिनों राहुल हरियाणा पहुंचे थे, जहां उन्होंने दो किसान भाइयों से मुलाकात और उनसे खेती बाड़ी के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की थी, जिसका वीडियो भी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस ट्वीट में साफ देखा जा सकता है कि कैसे किसान राहुल गांधी को अपनी व्यथा सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। बीजेपी के आईटी प्रभारी अमित मालवीय किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। कभी मीडिया में बयान देकर, तो कभी ट्वीट करके वो कांग्रेस की क्लास लगाते ही रहते हैं। अब इसी कड़ी में वो अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?

दरअसल, अमित मालवीय ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शिमला में सेब उत्पादक अपनी उपज नाले में बहाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मालवीय ने अपने ट्वीट में कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार किसानों को समय पर फल बाजार तक पहुंचाने में मदद करने में विफल रही है। एक तरफ राहुल गांधी किसानों के लिए आंसू बहाते हैं, दूसरी तरफ, जब किसानों की सहायता की बात आती है,तो कांग्रेस की राज्य सरकारें विनाशकारी साबित होती हैं। यही कारण है कि बाजार में फल और सब्जियां महंगी हैं’।

अपने इस ट्वीट में मालवीय ने राहुल को भी आड़े हाथों लिया है। बता दें कि उन्होंने राहुल पर झूठे आंसू बहाने का आरोप लगाया है। ध्यान दें कि बीते दिनों राहुल हरियाणा पहुंचे थे, जहां उन्होंने दो किसान भाइयों से मुलाकात और उनसे खेती बाड़ी के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की थी, जिसका वीडियो भी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। इस ट्वीट में साफ देखा जा सकता है कि कैसे किसान राहुल गांधी को अपनी व्यथा सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच कई बार किसानों की दुर्दशा के लिए राहुल केंद्र की मोदी सरकार को भई जिम्मेदार ठहराते हैं। जिसके जवाब के रूप में अब अमित मालवीय के इस ट्वीट को देखा जा रहा है। बहरहाल, अब इस पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version