News Room Post

Himachal: PM मोदी के लिए हिमाचल के सीएम सुक्खू ने कह दी बड़ी बात, वीरभद्र सिंह के परिवार की नाराजगी पर कहा- कांग्रेस में…

sukhvinder singh sukhu and pm narendra modi

शिमला। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को तमाम मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू दिए। हाल ही में वो राज्य में कांग्रेस की सरकार के सीएम बने हैं। हिंदी अखबार ‘अमर उजाला’ को दिए इंटरव्यू में सुक्खू ने अपनी सरकार के कामकाज और फैसलों पर लंबी चर्चा की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में बड़ी बात कही। साथ ही कांग्रेस में गुटबाजी और वीरभद्र सिंह के परिवार के बारे में भी सवाल का जवाब दिया। सुक्खू ने पीएम मोदी के बारे में सवाल का सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोदी से मुलाकात तय हो गई है। वो देश के पीएम हैं। हिमाचल से भी मोदी का लगाव है। सुक्खू ने कहा कि मोदी के कारण राज्य में नई सरकार को कोई दिक्कत न होने की बात उन्हें समझ आ रही है।

सुक्खू ने वीरभद्र सिंह की पत्नी और राज्य कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके विधायक चुने गए बेटे विक्रमादित्य सिंह के बारे में सवाल का भी जवाब दिया। सुक्खू ने अमर उजाला से कहा कि हिमाचल कांग्रेस में कोई ग्रुप नहीं रह गया है। वीरभद्र सिंह के परिवार ने कुछ इच्छा जताई थी। उसी के हिसाब से काम करेंगे। सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा और वीरभद्र के बेटे विधायक हैं। मुझे उनके समेत सभी विधायकों को साथ लेकर काम करना है। बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए कुछ शर्तें रख दी थीं। वो चाहती थीं कि सीएम पद उनको दिया जाए। बाद में कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों के कहने पर हस्तक्षेप किया और सुक्खू को सीएम पद पर बिठाया था।

सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह की फाइल फोटो

पुरानी पेंशन योजना पर भी सुक्खू ने इंटरव्यू में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले की बीजेपी सरकार के दौर में हिमाचल पर 70000 करोड़ का कर्ज हो गया है। इसे पाटने की दिशा में वो काम कर रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना के बारे में सुक्खू का कहना है कि पहली कैबिनेट बैठक में इस बारे में फैसला किया जाएगा। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कहा कि विधायकों की शपथ होनी है। इसके बाद सरकार में और मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।

Exit mobile version