News Room Post

UP: भगवान राम पर की थी अभद्र टिप्पणी, अब सलाखों के पीछे पहुंआ आरोपी रेहान अंसारी

up

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश…भारत देश का सबसे बड़ा राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां वर्तमान में योगी सरकार है। योगी सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। अपने काम को लेकर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चर्चा होती है। सीएम योगी को बुल्डोजर बाबा भी कहा जाता है क्योंकि योगी राज में अपराधियों के आवासों और ठिकानों पर बुलडोजर की कार्यवाही की जाती है। योगी राज में पुलिस भी आपराधिक घटनाओं और धामिर्क भावनाओं को आहत करने वालों पर तुरंत एक्शन लेती हैं। अब ताजा मामला यूपी के बरेली से सामने आया है। यहां दूसरे धर्म के एक शख्स ने हिंदुओं के आराध्य भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी की थी। अब इस मामले में यूपी पुलिस ने एक्शन मोड में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मामला बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र का है। यहां एक शख्स ने भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक रील बनाई और इसे फेसबुक पर शेयर कर दिया। वीडियो धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला था ऐसे में हिंदू जागरण मंच के ओर से इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने भी शिकायत मिलते ही तुरंत कार्यवाही की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

कौन है भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स

जिस आरोपी शख्स ने भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी की है उसका नाम रेहान अंसारी बताया जा रहा है। दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने वाले इस शख्स ने भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद से ही हिन्दू संगठनों में रोष था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

कुछ समय पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

बरेली में ही कुछ समय पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था। बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ छात्रों के बीच की आपसी बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। धार्मिक भावना को आहत करने वाले ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में 400 से 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि कुछ समय बाद माहौल शांत हो गया था।

Exit mobile version