News Room Post

Jaishankar targeted Rahul Gandhi: ‘भारतीय विदेश सेवा खराब है’, राहुल गांधी के बयान पर विदेश मंत्री ने ऐसा सबक कि…..

rahul gandhi and s jay shankar

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जो केंद्र सरकार समेत कई लोगों के लिए नामंजूर हो सकता है। लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने हिंदुस्तान की विदेश सेवा पर सवाल उठाए हैं और सरकार पर हिंदुस्तान की संस्थाओं को अपने कब्जे में करने का भी आरोप लगाया है। कई लोग राहुल गांधी के इस बयान के बाद उन पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी के भारतीय विदेश सेवा को खराब बताने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्विट कर राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है।

शनिवार के दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी के उस आरोप का करारा जवाब दिया जिसमें वो भारतीय विदेश सेवा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे थे। दरअसल, राहुल गांधी नें यूरोपीय नौकरशाहों की टिप्पणी का हवाला देते हुए भारतीय विदेश सेवा में बारे में कहा था कि ‘भारतीय विदेश सेवा अहंकारी हो गई है।’

एस जयशंकर का राहुल गांधी को करारा जवाब

शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी की विदेश सेवा को खराब बताने वाली बात पर ट्विट करते हुए कहा कि, ‘हां, भारतीय विदेश सेवा बदल गई है। अब वे भारतीय सरकार के आदेश का पालन करते हैं। वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं। इसे अहंकार नहीं कहा जा सकता है। इसे आत्मविश्वास कहते हैं। इसे राष्ट्रहित की रक्षा करना  कहते हैं।’


बता दें कि राहुल गांधी लंदन में एक कार्यक्रम ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ में शामिल हुए थे। इस सम्मेलन के दौरान बात करते हुए राहुल गांधी ने भारतीय विदेश सेवा और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ‘मैंने कई यूरोपीय नौकरशाहों से बात की, वे मुझसे कह रहे थे कि अब भारतीय विदेश सेवा पूर्ण रुप से बदल गई है। वे अहंकारी हो गए हैं, वे कुछ नहीं सुनते हैं।’ इसके बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में ताकतवर लोग संस्थानों पर कब्जा कर रही हैं और उन पर हमला कर रही है।

Exit mobile version