News Room Post

UP: विवादित बयान देना AAP विधायक सोमनाथ भारती को पड़ा महंगा, फेंकी गई स्याही

Raebareli: इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) यूपी दौरे पर है। इसी क्रम में सोमनाथ भारती रायबरेली पहुंचे। लेकिन इस दौरान दिल्ली के पूर्व मंत्री पर स्याही फेंकी गई।

Somnath Bharti

नई दिल्ली। इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) यूपी दौरे पर है। इसी क्रम में सोमनाथ भारती रायबरेली पहुंचे। लेकिन इस दौरान दिल्ली के पूर्व मंत्री पर स्याही फेंकी गई। इतना ही नहीं सोमनाथ भारती खुद स्याही फेंकने वाले युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान माहौल बिगड़ गया और उनकी पुलिस के साथ गर्मागर्म बहस हुई। वहीं पुलिस ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से सोमनाथ भारती को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी यूपी में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने के उद्देश्य से वहां 2022 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में लड़ने का ऐलान किया था।

रायबरेली में आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे। पर आज सुबह जब वह निकलने को तैयार हुए तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद पुलिस और उनके बीच नोकझोंक चल ही रही थी कि तब तक उनके पीछे खड़े एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दीं। बता दें कि हाल ही में सोमनाथ भारती ने अमेठी में एक विवादित बयान था कि ‘उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।’

वहीं आम पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंके जाने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आदित्यनाथ जी एक नही एक हज़ार बार AAP नेताओं हमले करा लो उत्तर प्रदेश के स्कूलों की बदहाली का मुद्दा हम उठाते रहेंगे स्कूलों के नाम पर हज़ारों करोड़ रुपये डकारा गया है तुम्हारा भ्रष्टाचार भी उजागर करेंगे बेईमानो।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाग लेने की घोषणा की है। इससे पहले वह पार्टी को राज्य पंचायत चुनाव में उतारने वाले हैं। इसी मकसद से आम आदमी पार्टी के नेता लगातार यूपी का दौर कर रहे है।

Exit mobile version