News Room Post

हरियाणा से जल्द शुरू होगी अंतरराजीय बस सेवा, इन राज्यों को लिखा पत्र, मांगी इजाजत

चंडीगढ। भारत में कोरोना का प्रकोप लगातार बेहद तेजी से फैल रहा है। मार्च में लगाए गए पहले लॉकडाउन के बावजूद भी कोरोनावायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों की वजह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन इस लॉकडाउन में केंद्रीय और राज्यों के बीच संघीय प्रणाली को मजबूत रखने के लिहाज से राज्यों के हाथ में कुछ अहम फैसले लेने की ताकत सौंपी गई है। जिसके तहत हरियाणा सरकार एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले यात्रियों के लिये जल्द ही बस सेवा शुरू करने जा रही है। ताकि यात्रियों को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके।

इसके लिये राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, एमपी, उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को चिट्ठी लिखी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय से दी गयी है। कोरोना संकट के कारण हरियाणा सहित पूरे देश में लॉकडाउन लागू रहा। लेकिन लॉकडाउन के चौथी बार विस्तार के बाद संबंधित राज्य सरकार इसमें किस तरह की छूट आम लोगों को मिले इसका निर्णय ले सकती हैं।

करीब दो महीनों तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहने से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।लेकिन अन्य राज्यों के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा की शुरुआत होने के बाद लोगों को राहत मिल सकेगी. कोरोना महामारी के कारण हरियाणा सहित पूरे देश में लॉकडाउन को लागू किया गया था। इसका चौथी बार 13 दिनों के लिय़े विस्तार किया गया है। ये लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। दरअसल, कोरोना संक्रमण के चेन को रोकने के लिये इस तरह का कठोर निर्णय सरकार ने लिया था।

सरकारी स्कूलों के कामकाज के लिये मिली ये छूट

इससे पहले राज्य सरकार ने कोविड-19 पर नियंत्रण के लिये स्वास्थ्य मंत्रालय के मानदंडों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये सरकारी स्कूलों को तत्काल और अपरिहार्य प्रशासनिक कार्य करने की अनुमति देने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि इस निर्णय से सरकारी स्कूलों में चलने वाले प्रशासनिक कामकाज में अब किसी भी तरह की बाधा नहीं होगी।

Exit mobile version