News Room Post

Jahangirpuri: जहांगीरपुरी का आरोपी अंसार निकला ‘AAP’ कार्यकर्ता!, बबीता फोगाट का कटाक्ष, कहा- ये रिश्ता क्या कहलाता है

ansar and Kejriwal

नई दिल्ली। बीते शनिवार को राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके (Jahangirpuri) में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव किया गया था। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और हिंसा भड़क उठी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस लगातार सख्त एक्शन ले रही है। अब तक इस मामले में 21 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है। वहीं अंसार जहांगीरपुरी हिंसा का ‘मास्‍टरमाइंड’ बताया जा रहा है। इसी बीच अंसार को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, हिंसा में गिरफ्तार किया गया आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी (AAP) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अंसार की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। जिसमें अंसार आम आदमी पार्टी को टोपी पहने नजर आ रहा है। इसके बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्ष के निशाने पर आ गए है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हिंसा के आरोपी को आप का कार्यकर्ता बताया था। उधर भाजपा नेता और रेसलर बबीता फोगाट ने जहांगीरपुरी हिंंसा मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

बबीता फोगाट ने ट्वीट कर लिखा, जेएनयू के देशद्रोहियों से केजरीवाल का रिश्ता, शाहीन बाग के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता, जहांगीर पुरी के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’?

आरोपी अंसार के चेहरे पर कानून का खौफ नहीं, मुस्कुराते हुए मीडिया को दिया फिल्म ‘पुष्पा’ का पोज

इससे पहले रविवार को आरोपी अंसार का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अंसार फिल्म पुष्पा का पोज मीडिया वालों को देता हुआ नजर आया था। जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती है। उसी दौरान अंसार मीडिया की तरफ देखते हुए पहले मुस्कुराता है और फिर फिल्म पुष्पा मशहूर पोज देते हुआ जाता है वो एक बार नहीं बल्कि दो बार ऐसा करता है कि… मैं झुकेगा नहीं…।

Exit mobile version