News Room Post

Jalaun: छेड़खानी के आरोपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Jalaun Congress Anuj Mishra

नई दिल्ली। पिछले दिन जालौन जिले में उरई (Orai) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा (Anuj Mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें अनुज मिश्रा (Congress District President) की दो युवतियां पिटाई कर रही थीं। इस मामले में जानकारी सामने आई कि, मामला छेड़छाड़ का था। अब इस मामले में ताजा जानकारी मिली है कि अनुज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला सत्र न्यायालय के सामने पेश किया। जहां अदालत ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कहा जा रहा है कि छेड़खानी से तंग आकर युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई की थी। अब अदालत के फैसले के बाद अनुज मिश्रा को उरई जिला कारागार में 14 दिन तक रहना होगा। बता दें कि अनुज मिश्रा को दो लड़कियों ने सरेराह जूतों से पीटा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा पर आरोप है कि वह कई दिनों से लड़कियों को फोन कर तंग कर रहा था। जिसके बाद मजबूरन लड़कियों को ये कदम उठाना पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, दो दिन पहले युवती को कांग्रेस के जिला पद से हटा दिया गया, इसलिए आज घेरकर पिटाई की और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कांग्रेस का कहना है कि ये आपसी विवाद का मामला है। जालौन जिला अध्यक्ष राजनीतिक द्वेष के शिकार हुए है।

पार्टी के मुताबिक छेड़खानी का आरोप लगाकर मारपीट करने वाली महिला कांग्रेस पदाधिकारी की है। उन्हें इस पद से हटाया गया जिसके बाद द्वेष में आकर उन्होंने ऐसा किया।

Exit mobile version