News Room Post

Jharkhand: चलती बैठक में आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, गालियों की हुई बौछार, वीडियो हुआ वायरल

rahul gandhi jharkhand congresss

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर जानकारी सामने आई है कि ये वीडियो झारखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का है। इस वीडियो को लेकर ANI ने जानकारी दी है कि, झारखंड के रांची में कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही बैठक के दौरान भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक आ गई। लोग एक दूसरे को गाली भी दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रांची में कांग्रेस भवन में एक बैठक हो रही थी, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि, कांग्रेस की हालत वैसे ही आए दिन खराब होती जा रही है, ऐसे में पार्टी के अंदर आपसी विवाद पार्टी को और कमजोर कर सकती है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, “कांग्रेस में यही प्यार और सहिष्णुता कहलाता है।”

वीडियो-

फिलहाल जब पार्टी की इस वीडियो से किरकिरी होने लगी तो झारखंड कांग्रेसी नेता आलोक दुबे ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि, “यह पार्टी का एक आंतरिक मामला है। विचारों में मतभेद था, ऐसे में ये कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। एक परिवार में तो ऐसा होता रहता है।”

फिलहाल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के टकराव को लेकर कांग्रेसी नेता भले ही इसे आपसी विवाद बता रहे हों, लेकिन लोग वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब फजीहत कर रहे हैं।

Exit mobile version